SBI Asha Scholarship 2026–27

cg gov help
0

SBI  Asha Scholarship 2026–27   तहत 9वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्रों को ₹15,000 से ₹15,00,000 तक की आर्थिक सहायता ।


SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026–27
 एसबीआई फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्लेटिनम जुबली एसबीआई आशा स्कॉलरशिप शुरू की है। इसके तहत 9वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्रों को ₹15,000 से ₹15,00,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है। आप SBI Asha Scholarship Portal पर आवेदन कर सकते हैं।



मुख्य जानकारी

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर 2026
  • स्कॉलरशिप राशि: ₹15,000 से ₹15 लाख तक
  • कक्षाएँ/कोर्स: कक्षा 9वीं–12वीं, UG, PG तथा IIT, IIM, मेडिकल और विदेश में उच्च शिक्षा सहित विभिन्न श्रेणियाँ
  • अकादमिक योग्यता: सामान्यतः पिछली कक्षा/परीक्षा में कम से कम 75% या 7.0 CGPA
  • आवेदन: SBI Asha Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन
  • कक्षा 9वीं से 12वीं: ₹15,000 प्रति वर्ष

  • स्नातक (Undergraduate): ₹75,000 प्रति वर्ष तक (शीर्ष NIRF / NAAC ग्रेड कॉलेजों के लिए)

  • स्नातकोत्तर (Postgraduate): ₹2,00,000 प्रति वर्ष तक

  • मेडिकल (MBBS): ₹2,00,000 प्रति वर्ष तक (AIIMS व शीर्ष 50 NIRF मेडिकल कॉलेज)

  • IIT / IIM: ₹2,00,000 से ₹5,00,000 प्रति वर्ष

  • विदेश में पढ़ाई (Overseas Studies): ₹15,00,000 तक (QS Top 200 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के लिए)

  • पात्रता (Eligibility Criteria)

    • शैक्षणिक योग्यता: पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75% अंक या 7.5 CGPA (SC/ST के लिए 65% और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 60% अंक अनिवार्य)।

    • वार्षिक आय सीमा:

      • कक्षा 9-12 के लिए: सकल पारिवारिक आय ₹3,00,000 या उससे कम।

      • उच्च शिक्षा / व्यावसायिक / विदेश अध्ययन के लिए: सकल पारिवारिक आय ₹6,00,000 या उससे कम।

    • आरक्षण: 50% सीटें छात्राओं के लिए और 50% सीटें SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

    • बैंक खाता: आवेदक के नाम से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सक्रिय खाता होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

  1. पिछली कक्षा की मार्कशीट
  2. आधार कार्ड/पहचान प्रमाण
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. वर्तमान वर्ष का प्रवेश प्रमाण या बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  5. बैंक पासबुक/बैंक खाते का विवरण
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

    www.sbiashascholarship.co.in/
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)